फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   service tex

आइकॉग कांफ्रेंस में सर्विस टैक्स गड़बड़ी पर छापा

Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
आइकॉग कांफ्रेंस में सर्विस टैक्स गड़बड़ी पर छापा
आइकॉग कांफ्रेंस में सर्विस टैक्स गड़बड़ी पर छापा Updated Wed, 11 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
service tex
2000 rupees
पिछले साल जनवरी में कलाकृति मैदान में हुए मेडिकल कान्फ्रेंस आईकॉग-2016 में सर्विस टैक्स की गड़बड़ियों पर सेंट्रल एक्साइज, कस्टम एवं सर्विस टैक्स विभाग ने कार्यवाही की। आयोजक ‘आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गाइनिकलोजिकल सोसाइटी’ के बीएम सरकार रोड, दिल्ली गेट स्थित अस्पताल पर सर्विस टैक्स विभाग ने छापा मारा लेकिन इसकी जगह कागजात हाइवे स्थित अस्पताल में पाए गए। कच्चे बिलों और अन्य रसीदों के साथ कई कागजातों की अब जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सेंट्रल एक्साइज, कस्टम एवं सर्विस टैक्स कमिश्नर आरसी सांखला के निर्देशन में और अपर आयुक्त डा. यशोवर्धन पाठक की निगरानी में उपायुक्त दिनेश सिंह देवल ने सोमवार को टीम के साथ हाइवे स्थित रेनबो हास्पिटल में छापा मारा। यह कार्यवाही हुई तो आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गाइनिकलोजिकल सोसाइटी पर थी। सर्विस टैक्स विभाग में सोसाइटी का पता दिल्ली गेट स्थित बीएम सरकार रोड के आस्पताल में लिखवाया गया था लेकिन यहां टीम के पहुंचने पर सोसाइटी आफिस होने से इंकार कर दिया। टीम को नेशनल हाइवे स्थित रेनबो हास्पिटल पर कार्यवाही में सोसाइटी के सभी दस्तावेज मिले। 
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोसाइटी ने बीते साल कलाकृति मैदान में आइकॉग का आयोजन किया था, जिसमें 25 करोड़ रुपये एकत्रित हुए थे। आयोजन पर सर्विस टैक्स केवल 14 करोड़ रुपये पर दिया गया, जबकि बाकी 11 करोड़ पर देय टैक्स जमा नहीं कराया गया। 26 फरवरी 2015 को सर्विस टैक्स में रजिस्ट्रेशन के दौरान भी सोसाइटी का पता गलत लिखवाया गया, जबकि वेबसाइट में पता दयालबाग रोड का है। सोसाइटी ने जो टैक्स जमा किया, वह 77 लाख रुपये नगद और 1.22 करोड़ रुपये सैनवेट के रूप में किया। सर्विस टैक्स अधिकारियों को कई कागजात और कच्चे बिल मिले हैं, जिसके बाद जांच की जा रही है। जो बिल पेश किए गए हैं, उनका ब्योरा जांचा जा रहा है। सर्विस टैक्स विभाग से टीम में अधीक्षक एमएम सक्सेना, आनंद कुमार, निरीक्षक अनिल जाटव, विद्या सागर, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोसाइटी की ओर से डा. आरएन गोयल, डा. अनुपम गुप्ता और डा. नरेंद्र मल्होत्रा के मुताबिक आइकॉग आयोजन में सर्विस टैक्स का भुगतान नियम के मुताबिक कराया गया। आयोजन में शामिल अन्य कंपनियों ने भी टैक्स जमा कराया है। आइकॉग में ज्यादा टैक्स जमा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed