फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   service lane of inner ring road collapsed due to rain in agra

Agra: 150 मीटर में तीन जगह धंसी इनर रिंग रोड की सर्विस लेन, अंधेरे में हादसे का खतरा बढ़ा

Mon, 11 Jul 2022 04:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 04:11 PM IST
सार

बारिश में इनर रिंग रोड की सर्विस लेन की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। रविवार की हुई बारिश के दौरान रमाडा मोड़ के पास सर्विस रोड तीन जगह धंस गई। 

विज्ञापन
service lane of inner ring road collapsed due to rain in agra
सर्विस रोड पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रमाडा मोड़ पर इनर रिंग रोड की सर्विस लेन 150 मीटर में तीन जगह धंस गई है। बारिश के दौरान सड़क कटने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। ऐसे में अंधेरे में हादसे का खतरा बढ़ गया है। लखनऊ और नोएडा एक्सप्रेसवे के लिए इसी रास्ते से हजारों वाहन रोज गुजरते हैं।

विज्ञापन

 
शहर के बाहर से वाहनों को निकालने के लिए वर्ष 2016 में करीब 405 करोड़ रुपये की लागत से आगरा विकास प्राधिकरण ने इनर रिंग रोड बनवाया था। हालांकि इसका तीसरा चरण अधूरा पड़ा है। फतेहाबाद रोड से रमाडा मोड़ पर वाहन इनर रिंग रोड पर चढ़ते हैं। 
विज्ञापन


करीब 100 मीटर आगे सर्विस रोड की एक साइड कटने से सड़क धंस गई है। 50 मीटर आगे एक और गड्ढा है। रमाडा के पास ही फतेहाबाद रोड पर रविवार को गड्ढा हो गया। ये सड़क स्मार्ट सिटी योजना में बनी थी। इनर रिंग रोड आगे चलकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और आगरा-दिल्ली हाईवे में मिल जाती है। यहां से यमुना एक्सप्रेसवे के लिए भी लिंक मार्ग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भू-अधिग्रहण में हो चुका है घोटाला

इनर रिंग रोड के भू-अधिग्रहण में घोटाला हो चुका है। कमिश्नर के आदेश पर हुई जांच में तत्कालीन भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहित एडीए व राजस्व विभाग कर्मचारी फंस चुके हैं। 11 अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध आरोप पत्र व अज्ञात में मुकदमा दर्ज है।

तकनीकी जांच कराएंगे

आगरा मंडल के कमिश्वर अमित गुप्ता ने कहा कि पता किया जाएगा कि कैसे सड़क धंसी। निर्माण की गुणवत्ता खराब नहीं है। जरूरत पड़ी तो तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। टीम को मौका-मुआयना के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed