फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   server did not work stopped in the agra university

Agra University: शुरू नहीं हुआ सर्वर, विश्वविद्यालय में कामकाज ठप

Tue, 13 Dec 2022 10:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 10:05 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में सात दिन से अंकतालिका, डिग्री, माइग्रेशन, ऑनलाइन सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन समेत अन्य सेवाएं बंद पड़ी हैं। इससे विश्वविद्यालय में पेंडेंसी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
server did not work stopped in the agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सातवें दिन भी सर्वर ठप रहा। इससे विश्वविद्यालय का कामकाज बंद पड़ा है। इससे डिग्री-अंकतालिका और माइग्रेशन समेत अन्य कार्य की पेंडेंसी बढ़ गई है। सर्वर शुरू नहीं होने से छात्रों को डिग्री-अंकतालिका और माइग्रेशन नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बीते बुधवार से सर्वर बंद पड़ा है। इसका संचालन करने वाली डिजीटेक्स टेक्नोलॉजीस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। इसके निदेशक डेविड मारियो डेनिस ने प्रभारी कुलपति रहे प्रो. विनय पाठक के खिलाफ कमीशनखोरी की शिकायत की थी, जिसकी जांच एसटीएफ कर रही है। आरोप है कि उसका भुगतान नहीं होने के कारण एजेंसी ने सर्वर और कामकाज बंद कर दिया है। नई एजेंसी भी नहीं आई है। इस कारण विश्वविद्यालय में सात दिन से अंकतालिका, डिग्री, माइग्रेशन, ऑनलाइन सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन समेत अन्य सेवाएं बंद पड़ी हैं। इससे विश्वविद्यालय में पेंडेंसी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: आरपीएफ के दरोगा और सिपाहियों ने किया दो युवकों का अपहरण, मांगी चार लाख की फिरौती, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना लौट रहे दो हजार से अधिक छात्र

रोजाना दो हजार से अधिक छात्र विश्वविद्यालय से बिना समाधान के लौट रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय में हर कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सर्वर कई दिनों से बंद है, लेकिन कुलपति और कुलसचिव इसे संज्ञान में नहीं ले रहे हैं। इससे हजारों छात्रों का भविष्य पर बन आई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि सर्वर चालू कराया जा रहा है, एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed