फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seoul trader robbed chain from the teacher's neck in agra crime news

Agra: शिक्षिका के गले से चेन लूटने वाले की हकीकत जान पुलिस भी रह गई हैरान, सोल व्यापारी निकला लुटेरा

Tue, 02 Aug 2022 03:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Aug 2022 03:21 PM IST
सार

स्कूल के बाहर शिक्षिका की चेन लूटने के बाद आरोपी संजय प्लेस में जॉगिंग करने लगा था, जिससे किसी को भी उस पर शक न हो। लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद जब  उसने अपना हेलमेट उतारा, तो उसका चेहरा सामने आ गया।

विज्ञापन
Seoul trader robbed chain from the teacher's neck in agra crime news
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर शिक्षिका के गले से चेन लूटने वाला बदमाश सोल व्यापारी निकला। वह तीसरी आंख की वजह से पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी चेन लूटने के बाद संजय प्लेस में पहुंचा था। पार्किंग में स्कूटर खड़ा करके जॉगिंग करने लगा। हेलमेट उतारने पर चेहरा सीसीटीवी में आ गया। इसकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

विज्ञापन


मारुति एन्क्लेव, जगदीशपुरा निवासी अपर्णा दुबे वजीरपुरा स्थित सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में गणित की शिक्षिका हैं। 29 जुलाई की सुबह वह स्कूल आई थीं। बेटी ने सड़क के दूसरी तरफ कार से उतार दिया। वह पैदल सड़क पार करके स्कूल की तरफ जा रही थीं। तभी एक्टिवा पर एक लुटेरा आया। उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर ले गया। शिक्षिका ने शोर मचाया। इस पर कुछ लोग बदमाश के पीछे लग गए। वह संजय प्लेस तक गया। इसके बाद पता नहीं चला। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। बदमाश के रूट पर लगे कैमरों के फुटेज को चेक किया। इसमें लुटेरा कैद हो गया।

विज्ञापन

 घर में लगे एसी के नीचे छिपाई चेन 

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि बदमाश लूट के बाद संजय प्लेस में गया था। पार्किंग में स्कूटर खड़ा किया। हेलमेट उतार दिया। इसके बाद जॉगिंग करने लगा। पार्किंग में कैमरा लगा हुआ था। पुलिस को फुटेज मिल गया। इसके बाद आरोपी के स्कूटर से पहचान करके पहुंच गई। आरोपी धौलपुर हाउस स्थित धाकरे एन्क्लेव निवासी शाहरुख है। उसके गिरफ्तार कर लिया। वह सोल का काम करता है। उसने चेन को घर में लगे एसी के नीचे छिपा दिया था। इसे बरामद कर लिया गया। चेन के साथ लॉकेट भी था, जो नहीं मिला। उसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालच में फंसकर की वारदात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी व्यापार करता है। रोजाना एक्टिवा से टहलने जाता है। सेंट जोंस चौराहे पर लाल बत्ती पर खड़ा था। तभी उसने शिक्षिका को देखा। उनके गले में चेन पड़ी थी। इससे उसके मन में लालच आ गया। उसे लगा कि आसानी से चेन लूटकर फरार हो जाएगा, इसलिए वारदात कर डाली।


कैमरे की मदद से खुलीं कई वारदात

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब सीसीटीवी कैमरों से बदमाश पकड़े गए। कोरियर कंपनी में लूट के आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं। पिछले दिनों ताजगंज क्षेत्र में कारगिल शहीद के घर में लूटने करने वाले भी कैमरों से पकड़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed