{"_id":"61589efb8ebc3e62967463a4","slug":"sensation-spread-after-finding-dead-body-of-a-young-man-on-shamsan-ghat-road-mainpuri-news-agr5099142165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमसान घाट मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमसान घाट मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन
मैनपुरी। श्मशान घाट मार्ग पर शुक्रवार को खेत में युवक का शव बरामद हुआ। कुछ देर बाद मृतक की पहचान नगला पजाबा निवासी युवक के रूप में हुई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को श्मशान घाट रोड पर युवक का शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर सिर्फ पीले रंग का कच्छा था। वहीं सीने से ऊपर का हिस्सा सड़ गल चुका था। लग रहा था कि किसी ने जलाने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस द्वारा शव के करीब एक सप्ताह पुराने होने की बात कही गई है। देरशाम नगला पजाबा निवासी दुर्गेश ने शव की पहचान 20 वर्षीय भाई दुर्विजय उर्फ सत्यवीर के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को भाई कहीं चला गया था। तभी से उसे तलाश कर रहे थे।
शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर भी दी थी। परिजनों का कहना है कि मात्र एक दिन में शव के सड़ने की स्थिति नहीं हो सकती। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर कोतवाली भानु प्रताप ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।