फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seniour citizen died in court area, sickness

मुकदमा की तारीख पर आए बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
seniour citizen died in court area, sickness
कासगंज। शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में मुकदमा की तारीख पर आए बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ी गई और उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दुर्गपाल (70) पुत्र गंगा सिंह निवासी नौगंवा सहावर का एक वर्ष से मुकदमा चल रहा है। इसकी तारीख करने के लिए वह जनपद न्यायालय में आया हुआ था। शनिवार की सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ी गई और वह गिर गए। अधिवक्ताओं ने उन्हें गिरे हुए देखा तो उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना अधिवक्ता रामपाल ने उनके पुत्र अखिलेश को दी। पिता की मौत की सूचना पर वह और अन्य परिजन मौके पर आ गए। परिजन बिन पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

नाले में मिला अज्ञात का शव
सोरोंजी। क्षेत्र के न्यौली शुगर फैक्ट्री के समीप पेट्रोल पंप के पीछे एक नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी करने लोगों ने बताया है कि वह पिछले कई दिनों से यूं ही इधर उधर घूम रहा था। लोगों द्वारा उसे खाना पीने की चीजें दे दी जाती थीं। उसकी आयु लगभग 35 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed