फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior clerk of District Industries Center Agra arrested taking bribe of 11 thousand rupees 

Agra: जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ लिपिक 11 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एनओसी देने के लिए मांगी थी रकम

Sat, 11 Jun 2022 11:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 11:12 PM IST
सार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ लिपिक को 11 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ये रकम आरोपी ने उद्योग इकाई को एनओसी देने के लिए मांगी थी।
 

विज्ञापन
Senior clerk of District Industries Center Agra arrested taking bribe of 11 thousand rupees 
गिरफ्तार हुए वरिष्ठ लिपिक वेद प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, इकाई आगरा की टीम ने जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ लिपिक वेद प्रकाश को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को आरोपी को मेरठ की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने बताया कि दयालबाग निवासी यशपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह बिजली विभाग में सरकारी ठेकेदार हैं। उनके पास व्यवसायी बिजली कनेक्शन की फाइल तैयार कराते हैं। वह अपनी रिपोर्ट लगाते हैं। पत्रावली को जिला उद्योग केंद्र भेजते हैं। उनकी रिपोर्ट पर विद्युत सुरक्षा निदेशालय, कमला नगर से एनओसी मिलती है। इसके बाद व्यवसायी को पत्रावली वापस की जाती है।

विज्ञापन

15 हजार मांगे, 11 हजार पर हुआ राजी

यशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मेसर्स दीपक इंजीनियरिंग वर्क्स, फाउंड्री नगर की पत्रावली को तीन जून को जिला उद्योग केंद्र भेजा था। केंद्र के वरिष्ठ लिपिक वेदप्रकाश ने एनओसी देने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। किसी तरह 11 हजार रुपये पर राजी हुआ। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। इसके लिए कार्रवाई के लिए कहा। बताया कि उन्होंने शुक्रवार को एनओसी देने की बात कही है। पीड़ित की शिकायत पर गोपनीय जांच कराई गई। इसमें आरोप सही पाए गए। अधिकारियों से आदेश लेने के बाद टीम बनाई गई, जिसमें स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये हाथों में लेते ही पुलिस ने पकड़ा

निरीक्षक कुशलवीर सिंह के मुताबिक, शिकायतकर्ता यशपाल सिंह ने शुक्रवार दोपहर एक बजे लिपिक से फोन पर बात की। उन्होंने दो बजे एनओसी लेने के लिए केंद्र के स्टोर पर बुलाया। इस पर टीम पहुंची। टीम के सदस्य आसपास खड़े हो गए। आरोप है कि लिपिक ने रुपयों की मांग की। इसके बाद ही एनओसी देने के लिए कहा। यशपाल सिंह ने 500 के 22 नोट पकड़ा दिए। आरोपी के नोट गिनते ही टीम ने गिरफ्तार कर लिया। नोटों पर फिलैंथीन पाउडर लगा हुआ था। शिकायतकर्ता और आरोपी के हाथों को सोडियम कार्बोनेट से धुलवाया गया, जिसका रंग गुलाबी हो गया। इसे एक शीशी में सुरक्षित रखा गया।

कार्रवाई की जानकारी पर जुटे कर्मचारी

टीम के आरोपी वरिष्ठ लिपिक को पकड़ने पर कर्मचारी जुट गए। इस पर विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई। वहीं आरोपी लिपिक मूलरूप से औरैया के गांव मुनागंज का रहने वाला है। इस समय आवास विकास कालोनी के सेक्टर 11 में रहता है। मामले की जानकारी परिजनों को भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed