फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior clerk of BSA office arrested for taking bribe Agra anti corruption team caught red handed

UP: बीएसए कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 27 Jun 2024 09:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 09:48 PM IST
सार

आगरा विजिलेंस ने बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ लिपिक ने सहायक अध्यापक से निलंबन अवधि का वेतन निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी। 
 

विज्ञापन
Senior clerk of BSA office arrested for taking bribe Agra anti corruption team caught red handed
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सहपऊ में तैनात सहायक अध्यापक की शिकायत पर शनिवार को आगरा विजिलेंस की टीम ने हाथरस बीएसए दफ्तर के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लिपिक को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


नगला बाबू, मुरसान निवासी सिद्धार्थ कुमार बेसिक विभाग में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), आगरा में शिकायत की थी कि उनकी निलंबन अवधि का वेतन और अन्य देयकों का भुगतान करने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगी है। इस पर विजिलेंस ने बृहस्पतिवार दोपहर को सिद्धार्थ के धनराशि सौंपते ही बाबू देवेंद्र सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


 आरोपी बाबू के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि बाबू ने कहा था कि 25 हजार बीएसए को देने हैं, जबकि पांच हजार रुपये उसका पारिश्रमिक है। विजिलेंस टीम आरोपी बाबू को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed