{"_id":"667d90c6b410784fb20810a5","slug":"senior-clerk-of-bsa-office-arrested-for-taking-bribe-agra-anti-corruption-team-caught-red-handed-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बीएसए कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीएसए कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार, आगरा एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
Thu, 27 Jun 2024 09:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:48 PM IST
सार
आगरा विजिलेंस ने बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ लिपिक ने सहायक अध्यापक से निलंबन अवधि का वेतन निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सहपऊ में तैनात सहायक अध्यापक की शिकायत पर शनिवार को आगरा विजिलेंस की टीम ने हाथरस बीएसए दफ्तर के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लिपिक को अदालत में पेश किया जाएगा।
नगला बाबू, मुरसान निवासी सिद्धार्थ कुमार बेसिक विभाग में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस), आगरा में शिकायत की थी कि उनकी निलंबन अवधि का वेतन और अन्य देयकों का भुगतान करने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगी है। इस पर विजिलेंस ने बृहस्पतिवार दोपहर को सिद्धार्थ के धनराशि सौंपते ही बाबू देवेंद्र सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
आरोपी बाबू के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि बाबू ने कहा था कि 25 हजार बीएसए को देने हैं, जबकि पांच हजार रुपये उसका पारिश्रमिक है। विजिलेंस टीम आरोपी बाबू को कोर्ट में पेश करेगी।