{"_id":"5d18c2ae8ebc3e3c6a51ec8a","slug":"senior-citizen-died-during-police-raid-in-kotki-tundla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दबिश के दौरान वृद्ध को पड़ा दिल का दौरा, शव छोड़कर भागे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस दबिश के दौरान वृद्ध को पड़ा दिल का दौरा, शव छोड़कर भागे पुलिसकर्मी
Mon, 01 Jul 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला में मारपीट के मामले में जांच को गयी पुलिस को देख भागे एक वृद्ध की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद पुलिस मौके से भाग खड़ी हुई। परिजनों ने पुलिस पर दबिश देने का आरोप लगाते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी का है। गांव के प्रेम सिंह 70 पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल कुशवाह का परिवार के ही लोगों से विवाद हो गया था। मामले में करीब दो माह पूर्व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी।
इस मामले में प्रेमसिंह ने भी पुलिस में शिकायत दी थी। रविवार सुबह पचोखरा पुलिस मामले की जांच के लिए गांव पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने वृद्ध को पकड़ने को घेराबंदी कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए वह खेतों की ओर भागने लगे।

भागने के दौरान प्रेम सिंह कुछ दूरी पर वह गिर पड़े। जब तक ग्रामीण व पुलिस वहां पहुंची पसीने से लथपथ हुए वृद्ध ने सीने में दर्द बताया और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी। वृद्ध की मौत के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। अपने आप को फंसता देख वह मौके से भाग खड़े हुए।
मृतक की मौत की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजनों का आरोप है कि मृतक दिल की बीमार से ग्रसित थे। पुलिस उन्हें कई दिनों से परेशान कर रही थी। मौत होने के बाद पुलिस शव छोड़कर भाग गई।
थाना प्रभारी, पचोखरा सुनील कुमार यादव का कहना है कि परिवार के झगड़े में मृतक ने ही शिकायत दर्ज करायी थी। उस शिकायत पर मामले की जांच करने गयी थी। मगर वृद्ध पता नहीं पुलिस को देख क्यों भाग खड़ा हुआ। पुलिस दबिश के आरोप गलत हैं।