फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Send the culprits to jail after getting the cases of rape investigated

Agra News: दुष्कर्म के मामलों की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजें

Mon, 31 Jul 2023 04:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Jul 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
Send the culprits to jail after getting the cases of rape investigated
दुष्कर्म के मामलों की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजें
विज्ञापन

-यादव महासभा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला यादव महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में मांग की है कि देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की जांच कराकर दोषियों को जेल भेजा जाए।

संगठन के प्रधान संरक्षक बलवीर सिंह यादव केे नेतृत्व में पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में कहा है कि भाजपा का नारा था गुंडे जेल में अथवा प्रदेश के बाहर। भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं के साथ होने वाले अपराध बढ़े हैं। भाजपा शासित राज्योंं में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि मणिपुर की घटना, बिहार की घटना ने महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बालिका से दुष्कर्म, बरेली में पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए कलंक हैं। इस तरह की घटनाओं पर केंद्र सरकार संज्ञान लेकर गंभीरता से जांच कराकर दोषियों को अतिशीघ्र जेल भिजवाए। अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सचिव गिरंद सिंह यादव, नेत्रपाल सिंह, नीटू यादव, आदिराम सिंह, तिलक सिंह, बदन सिंह मस्ताना, मोतीलाल, सतीशंचद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed