{"_id":"5cfa7cedbdec22077b459d6e","slug":"send-mafia-open-fire-on-police-and-van-vibhag-team-in-pinahat-jagner-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ खनन माफियाः वन विभाग और पुलिस पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ खनन माफियाः वन विभाग और पुलिस पर चलाई गोली
Fri, 07 Jun 2019 08:42 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
खनन माफिया द्वारा टीम पर फायरिंग के बाद मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बेखौफ खनन माफिया ने एक बार फिर पुलिस और वन विभाग की टीम पर गोली चलाई। वन विभाग पर हमला पिनाहट के मंसुखपुरा के गांव बरैंडा के नीचे चंबल नदी के बीहड़ में हुआ।
गोली लगने से रेंजर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जगनेर में नौनी मोड़ पर पुलिस की खनन माफिया से मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोली चली। दोनों जगह से माफिया का एक -एक गुर्गा गिरफ्तार किया गया है।
बरैंडा में शुक्रवार की दोपहर बालू माफिया और उनके गुर्गों की फायरिंग से वन विभाग की टीम भाग खड़ी हुई। मुश्किल से जान बची। बाद में मौके से भागते माफिया के एक गुर्गे बंटी पुत्र हाकिम सिंह निवासी सारंगपुर, थाना फतेहाबाद को पकड़ा गया।

Trending Videos
रेंजर बाह अमित सिसौदिया ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बंटी पुत्र हाकिम सिंह निवासी सारंगपुर, रविंद्र पुत्र पूरन सिंह डगौरा थाना मंसुखपुरा, लल्ला सिंह, इंदल पुत्रगण शिवसिंह, कुलदीप पुत्र देवेंद्र, नहना पुत्र हजारी, दयाल पुत्र साहब सिंह, रामजी लाल पुत्र साहब सिंह, शिम्बे पुत्र साहब सिंह निवासी बरैंडा को नामजद कराया गया है। सीओ पिनाहट प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जगनेर मामले में एसओ जगनेर थाना बहादुर सिंह ने बताया कि राजस्थान से आ रही अवैध बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। नौनी मौड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली के साथ चल रहे दो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर हमला किया।
बचाव में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। एक युवक की फिसल गई। पकड़ा गया युवक बबलू पुत्र अजब सिंह निवासी गांव निधारा थाना बाड़ी, राजस्थान है। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस बरामद होने का दावा किया है। पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली भी सीज की है।