फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seller sold vegetables for thirty five rupees and took money online account was seized on complaint In Agra

ऑनलाइन भुगतान की मुसीबत: 35 रुपये की बेची सब्जी, 3500 का नुकसान, खाता हो गया सीज, नहीं भर पा रहा बच्चों की फीस

Wed, 05 Apr 2023 08:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

आगरा में ऑनलाइन पेमेंट लेना एक सब्जी विक्रेता के लिए मुसीबत बन गया। उसने 35 रुपये की बेची सब्जी और 3500 का नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही उसका खाता भी सीज हो गया। अब वह बच्चों की फीस नहीं भर पा रहा है। 

विज्ञापन
seller sold vegetables for thirty five rupees and took money online account was seized on complaint In Agra
ऑनलाइन भुगतान की मुसीबत

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती 13 जनवरी को नरायच निवासी पिंकू ने सोनू की दुकान से 35 रुपये की धनिया-मिर्च खरीदे। रुपयों का भुगतान पेटीएम से किया। इसके कई घंटे बाद पिंकू के मोबाइल में 35 रुपये कटने का मैसेज आया। वह सब्जी विक्रेता को किया गया भुगतान भूल गया। उसे लगा साइबर क्राइम का शिकार हो गया है। उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर दी। वहां से जिस खाते में 35 रुपये गए थे। उसे सीज कर दिया गया। यह खाता सब्जी विक्रेता सोनू का था।

विज्ञापन


मामला एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर का है। यहां के निवासी सोनू सब्जी विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि उसे बैंक खाता सीज होने का तुरंत पता नहीं चला। उसे 17 फरवरी को स्कूल में बच्चों की फीस जमा करनी थी। वह खाते से रुपये निकालने गया। पता चला कि खाता सीज हो चुका है। बैंक के स्टाफ ने बताया कि उसके खाते में किसी ने 35 रुपये भेजे थे। इसकी शिकायत होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन ने उसका खाता सीज कर दिया। 

विज्ञापन

खाता अकारण सीज कराने की शिकायत पिंकू से की

सोनू ने साइबर सेल आगरा से पिंकू का मोबाइल नंबर हासिल किया। नंबर पर ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर 35 रुपये पिंकू के पेटीएम में भेजने का प्रयास किया। ग्राहक सेवा केंद्र वाला पिंकू को जानता था। उसकी मदद से पिंकू से संपर्क किया। अपना खाता अकारण सीज कराने की शिकायत पिंकू से की। उसे लेकर बैंक गया तो वहां से बताया गया कि दोनों साइबर सेल में जाएं। वहां अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक खर्च कर चुके 3500 

साइबर सेल पहुंचे तो वहां पता चला कि खाता दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया में समय लगेगा। पिंकू अपनी गलती सुधारने के लिए सोनू के साथ फरवरी से बैंक, थाने और साइबर सेल के बीच घनचक्कर बने हुए हैं। सोनू और पिंकू ने बताया कि अब तक 35 से अधिक चक्कर काट चुके हैं। अब तक भागदौड़ और पेट्रोल आदि में 3500 रुपये खर्च कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed