फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   selfi

वोटरों पर की गुलाब के फूलों की बारिश

Sun, 12 Feb 2017 12:56 AM IST
वोटरों पर की गुलाब के फूलों की बारिश
वोटरों पर की गुलाब के फूलों की बारिश Updated Sun, 12 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
selfi
वोटरों पर की गुलाब के फूलों की बारिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मॉडल पोलिंग बूथों पर एकदम से अलग नजारा दिखा। ऐसे लग ही नहीं रहा था कि यह वोटों का मेला है। सीन कुछ शादी समारोह की तरह था। शानदार पाण्डाल सजा हुआ था। सभी के लिए कॉफी और चाय का इंतजाम था। एलईडी स्क्रीन पर फिल्म का मजा अलग से। टाइम पास के लिए मैगजीन भी। माहौल एकदम खुशनुमा। लोग सर और मैम कहकर बात कर रहे थे। कई जगह वोटरों पर फूलों की बारिश की गई। बुजुर्ग वोटरों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सबसे खूबसूरत सजावट पुलिस मार्डन स्कूल के पोलिंग बूथ की थी। इसे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया था। वह खुद भी यहां पहुंचे और एक एक व्यवस्था का जायजा लिया। यहां वोटरों के लिए काफी का इंतजाम था। एलईडी स्क्रीन थी। उन्हें ज्ञानवर्धनक मूवी दिखाई गई।
विज्ञापन

एसएसपी का कहना था कि यह प्रयोग वोटरों को प्रेरित करने के लिए है। सबसे पहले वोट डालने वाले वोटरों को सर्टिफिकेट भी दिया गया।
यहां वोटरों पर फूलों की बारिश की गई। साकेत कॉलोनी के साकेत विद्या पीठ इंटर कालेज में बड़ा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। यहां भी वोटरों का स्वागत किया गया। सभी मॅाडल पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी एनजीओ को दी गई थी। एनसीसी कैडेट भी लगाए थे। सभी अपनी जिम्मेदारी को बाखूबी निभाया। मदर्स फाउंडेशन की ओर से सजाए गए मऊ के पोलिंग बूथ पर पहुंची 42 वर्षीय रश्मि का कहना था कि वह हर चुनाव में वोट देती आई हैं । लेकिन इतना अच्छा अनुभव कभी नहीं हुआ। न लाइन में लगना पड़ा। न कोई परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

द मदर्स फाउंडेशन की ओर से मऊ में प्राइमरी स्कूल पर बने आदर्श बूथ पर मतदाताओं पर फूल बरसाए गए। मतदाता के साथ आए बच्चों के लिए खिलौनों की व्यवस्था। सचिव अमित सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पर्व है। इसे त्योहार की तरह ही मनाया जाए। आदर्श बूथ बनने से मतदाताओं में वोटिंग के लिए सकारात्मक माहौल बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed