फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   self immolation in Surir Police Station Man Said To Police Update News in Hindi

ऑडियो वायरल: जोगेंद्र कह रहा था मैं मर जाऊंगा, पुलिस कहती रही ड्रामा कर रहा है

Tue, 03 Sep 2019 09:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Sep 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
self immolation in Surir Police Station Man Said To Police Update News in Hindi
जोगेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले जोगेंद्र की मौत के बाद एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह सफदरजंग अस्पताल से फोन करके अपने चाचा को अपनी पीड़ा सुना रहा है। कह रहा है वह कोतवाली गया था। पुलिस वालों से कहा था कि वह कार्रवाई कर दें वरना जान दे देगा।
विज्ञापन



पुलिस वाले बार बार कहते रहे कि ड्रामा कर रहा है। भद्दी-भद्दी गालियां देकर उसे भागने को कह रहे थे। इस पर उसने आग लगा ली। जोगेंद्र ऑडियो में चाचा से कह रहा है कि अब भी पुलिस वाले दबाव बना रहे हैं। कह रहे हैं कि उनके पक्ष में बयान दे दे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मथुराः कोतवाली में आग लगाने वाले दंपती में पति की मौत, जानिए पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगेंद्र जब पत्नी चंद्रवती को लेकर सुरीर कोतवाली में 28 अगस्त की सुबह को करीब साढ़े आठ बजे पहुंचा तो वहां दो दरोगा और थाने का अन्य स्टाफ था। जोगेंद्र सीधा कोतवाली के ऑफिस में पहुंचा और वहां मुंशी से कहा कि उसकी रिपोर्ट हो गई या नहीं। बस यहीं से बात बिगड़ती चली गई। पुलिस वाले उसकी धमकी को ड्रामा समझते रहे। 

(वायरल ऑडियो में बातचीत के अंश)
जोगेंद्र का बेटा जगदीश सफदरजंग अस्पताल से अपने किसी गुड्डू बाबा को फोन लगाता है।

गुड्डू बाबा जगदीश से.. बेटा तेरे मां-बाप कैसे हैं। जगदीश कहता है हालत ठीक नहीं है।

गुड्डू बाबा जोगेंद्र से बात करते हैं, जोगेंद्र कहता है कि चाचा मेरा किसी ने साथ नहीं दिया। मैं सुरीर कोतवाली में गया और वहां कहा कि मेरी रिपोर्ट कर लो वरना जान दे दूंगा, लेकिन पुलिस वाले गाली देने लगे। कहने लगे कि भाग जा ड्रामा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट

इस पर गुड्डू बाबा ने कहा, बेटा तुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। जोगेंद्र कहता है कि अस्पताल आकर भी पुलिस वाले दबाव दे रहे हैं। उधर से गुड्डू बाबा कह रहे हैं कि कौन दबाव बना रहा है मुझे उसका नाम बता। जोगेंद्र कहता है कि रोज पुलिस वाले आकर धमका रहे हैं। किसी एक धर्मेंद्र दरोगा का नाम ले रहा था। 
 

चंद्रवती के लीवर और किडनी में फैला संक्रमण
जोगेंद्र की पत्नी चंद्रवती की हालत बेहद गंभीर है। उसके लीवर और किडनी में तेजी के साथ संक्रमण फैल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह कोमा में है। दोनों ही अंग धीरे काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: मथुरा: कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले जोगेंद्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

संक्रमण रुकने की बजाए बढ़ता ही चला जा रहा है। परिवार के लोग भी अस्पताल में डेरा डाले हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक चंद्रवती का शरीर जोगेंद्र की तुलना में ज्यादा जला है। वह अस्सी फीसदी तक जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed