फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seized 401 cases of liquor going from Punjab to West Bengal in mathura

पुलिस का डर न पकड़े जाने की चिंता:  शराब तस्करों के हौसले देख पुलिसकर्मी भी हैरान, ट्रक से की जा रही था तस्करी

Tue, 13 Jun 2023 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 12:10 AM IST
सार

शराब तस्करों के हौसले देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। स्वॉट और शेरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्कर दबोचे गए। वहीं उनके दो साथी मौके से भाग निकले।
 

विज्ञापन
Seized 401 cases of liquor going from Punjab to West Bengal in mathura
शराब की तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे शराब से भरे ट्रक को सोमवार सुबह स्वॉट टीम और शेरगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि स्वॉट टीम को सूचना मिली कि ट्रक में पंजाब से पश्चिम बंगाल शराब की खेप जा रही है। थाना प्रभारी शेरगढ़ सोनू सिंह और स्वॉट टीम ने उझानी मोड़ के पास ट्रक को रोक लिया। तलाशी में ट्रक के अंदर 401 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। 
विज्ञापन


पुलिस को देखकर दो शराब तस्कर ट्रक से कूदकर भाग गए, जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शराब तस्करों ने अपने नाम कुलवीर सिंह निवासी न्यू रोशनपुरा नजफगढ़ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली व मैनपाल निवासी ग्राम उदेशीपुर थाना गन्नौर, जिला सोनीपत हरियाणा बताया। भागे साथियों के नाम आमिल निवासी महल की जानसठ, मुजफ्फरनगर व धर्मेंद्र निवासी जाफरपुर नजफगढ़ दिल्ली बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि पकड़े गए यह तस्कर अमृतसर, पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचते हैं। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस भागे शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed