फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   See this cafe before tajmahal

ताज से पहले इस कैफे को देंखे

Thu, 11 Dec 2014 02:27 AM IST
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो
आगरा, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
See this cafe before tajmahal
बाबुल प्यारे सजन सखा रे, सुनो मेरी मैया, बोझ नही किसी के सर का, न मझधार में नैया... पतवार बनूंगी, लहरों से लड़ूंगी....। शीरोज हैंगआउट कैफे के शुभारंभ मौके पर सत्यमेव जयते के तीसरे एपिसोड में स्वानंद करकरे की लिखी इन पंक्तियों को फिर गाकर सोना महापात्रा ने एसिड अटैक पीड़िताओं में जोश भर दिया। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे ताजमहल बाद में जाएं और पहले महिला सशक्तिकरण के प्रतीक शीरोज कैफे आएं।
विज्ञापन

कैफे स्टॉप एसिड अटैक अभियान और छांव फाउंडेशन के सहयोग फतेहाबाद रोड पर होटल गेट वे के सामने खोला गया है। यह देश का पहला कैफे है जिसे एसिड अटैक पीड़ित रितु, रूपा, नीतू, गीता और चंचल चलाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया। गायिका सोना ने कहा कि ये महिलाएं पहले पीड़िता थीं, अब ये फाइटर्स हैं। इस मौके पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के हस्ताक्षर किए बैट की नीलामी का ऐलान किया गया। प्रियदर्शिनी राव, अमित अग्रवाल, मालिनी रमानी, कैलल दत्ता की डिजाइन की गईं पांच ड्रेस भी नीलामी के लिए कैफे को दी गईं।  पीड़िता लक्ष्मी भी हौसला बढ़ाने पहुंचीं। आगरा बुक क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे। क्लब संस्थापक डा. शिवानी चतुर्वेदी ने कहा कि यह शहर के लिए गर्व की बात है कि इस तरह का कैफे यहां खुला। सभी को इसे सपोर्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


देशभर में खुलेंगे शीरोज कैफे
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने बताया कि फंड जुटाया जा रहा है। जल्द देशभर में बडे़ शहराें में ऐसे कैफे खोले जाएंगे। इनके जरिए एसिड अटैक, घरेलू हिंसा, रेप आदि की शिकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। सपना को बिग बॉस के घर में काटूर्निस्ट असीम त्रिवेदी ने इस बारे में बताया था। सपना ने कहा कि कैफे के मेन्यू में तमाम व्यंजनों के साथ साहस, प्रेरणा और खुशी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबर कैब पर प्रतिबंध से क्या होगा
सपना भावनानी ने एक सवाल पर कहा कि उबर कैब ड्राइवर की क्रिमिनल हिस्ट्री थी, लेकिन कई मिनिस्टर्स की भी यही हिस्ट्री है, लेकिन सरकार क्या कर रही है। महिलाओं के प्रति सोच ही बुरी है। ऐसा मत पहनो, यहां मत जाओ, ये मत करो....ये सब औरतों को डराने के तरीके हैं। बोलीं, ‘ये कहा जाता है कि औरत की शादी नहीं हुई, बच्चा नहीं हुआ तो वह फेल है, पर ऐसा नहीं है। आप बताइए क्या मैं फेल हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed