फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security: Students are learning self defense skills

सुरक्षा : विद्यार्थी सीख रहे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 14 Jul 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Security: Students are learning self defense skills
कासगंज। परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी आत्मरक्षा के गुर सीख रहे हैं। जनपद के 437 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों और 8 कस्तूरबा विद्यालयों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण विकास खंडों पर नियुक्त खेल शिक्षक एवं खेल अनुदेशकों के द्वारा दिया जा रहा है। परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी अब कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों की तरह आत्मरक्षा के गुर विद्यालयों में सीख रहे हैं। सुबह योग की कक्षाओं के दौरान ही उन्हें आत्मरक्षा से बारे में बताया जा रहा हैं। जरूरत होने पर अपने को कैसे बचाया जाए इसके बारे में भी प्रशिक्षक बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए क्लोज स्ट्रांस, पैरलल स्ट्रांस, वॉकिंग स्ट्रांस, पंच, किक आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जिससे बच्चे को अपने को आत्मरक्षा के तैयार कर सकें। बच्चों को आपातकाल में जरूरत होने वाले फोन नंबरों की जानकारी दी जा रही हैं। सभी विकास खंडों के विद्यालयों में खेल शिक्षक एवं खेल अनुदेशक बच्चों को प्रदान कर रहे हैं। विकास खंड अमांपुर के खेल शिक्षक मुनेश राजपूत ने बताया कि बच्चों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण योग के साथ दिया जा रहा है। जिससे आवश्यकता होने पर बच्चे अपना बचाव कर सकें। यह प्रशिक्षण हर विकास खंड में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में दिया जा रहा है। जिला खेल शिक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों को इस तरह का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। इसी के चलते बच्चों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed