फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   security personnel in bullet proof jacket on shri krishna janmasthan mathura

श्रीकृष्ण जन्मभूमि की अभेद सुरक्षा, अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान बुलेट प्रूफ जैकेट में आएंगे नजर

Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
security personnel in bullet proof jacket on shri krishna janmasthan mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षा बल के जवान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात जवान बुलेट प्रूफ जैकेट (बीपी) में मुस्तैद नजर आएंगे। 245 जैकेट सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को सौंप दी गई हैं। अब इन जैकेट को पहनकर जवान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सक्षम होंगे।  
विज्ञापन


अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। रेड जोन (अंदरुनी भाग), यलो जोन (दोनों धार्मिक स्थलों की बाहरी सुरक्षा) और ग्रीन जोन (शहर और हाईवे का इलाका) में सुरक्षा बांटी गई है। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा में मुस्तैद जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस है, लेकिन अब 80 सुरक्षा प्वाइंट और 10 वॉच टॉवर पर जवान बुलेट प्रूफ जैकेट में मुस्तैद नजर आएंगे। 245 जैकेट मिलने पर जवानों को सौंप दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात रहेंगे जवान

एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में 80 सुरक्षा प्वाइंटों पर जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेटें दी गईं हैं। हर स्थिति से निपटने के लिए जवान पूरी तरह से अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी हैं। जल्द ही अत्याधुनिक हथियारों के संग आधुनिक उपकरण भी लगेंगे।

बीती पांच नवंबर को आईबी के विशेष निदेशक शंभूनाथ सिंह और एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। दोनों वरिष्ठ अफसरों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा की अब पहले से और कड़ी करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed