{"_id":"5de50a708ebc3e54a856ec37","slug":"security-personnel-in-bullet-proof-jacket-on-shri-krishna-janmasthan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि की अभेद सुरक्षा, अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान बुलेट प्रूफ जैकेट में आएंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि की अभेद सुरक्षा, अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान बुलेट प्रूफ जैकेट में आएंगे नजर
Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षा बल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में तैनात जवान बुलेट प्रूफ जैकेट (बीपी) में मुस्तैद नजर आएंगे। 245 जैकेट सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को सौंप दी गई हैं। अब इन जैकेट को पहनकर जवान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सक्षम होंगे।
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा त्रिस्तरीय है। रेड जोन (अंदरुनी भाग), यलो जोन (दोनों धार्मिक स्थलों की बाहरी सुरक्षा) और ग्रीन जोन (शहर और हाईवे का इलाका) में सुरक्षा बांटी गई है। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, पीएसी और पुलिस के जवानों को मुस्तैद किया गया है।
सुरक्षा में मुस्तैद जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस है, लेकिन अब 80 सुरक्षा प्वाइंट और 10 वॉच टॉवर पर जवान बुलेट प्रूफ जैकेट में मुस्तैद नजर आएंगे। 245 जैकेट मिलने पर जवानों को सौंप दी गईं हैं।

80 सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात रहेंगे जवान
एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में 80 सुरक्षा प्वाइंटों पर जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेटें दी गईं हैं। हर स्थिति से निपटने के लिए जवान पूरी तरह से अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी हैं। जल्द ही अत्याधुनिक हथियारों के संग आधुनिक उपकरण भी लगेंगे।
बीती पांच नवंबर को आईबी के विशेष निदेशक शंभूनाथ सिंह और एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। दोनों वरिष्ठ अफसरों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा की अब पहले से और कड़ी करने के निर्देश दिए थे।