{"_id":"5c24627cbdec2256f652047d","slug":"security-increased-of-taj-mahal-on-terror-alert","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद आगरा जोन में अलर्ट, ताजमहल की सुरक्षा में चौकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद आगरा जोन में अलर्ट, ताजमहल की सुरक्षा में चौकसी बढ़ी
Thu, 27 Dec 2018 10:56 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एनसीआर के साथ आगरा जोन में भी अलर्ट जारी किया गया है। नए साल पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों की सुरक्षा में और चौकसी बरते जाने के लिए शासन ने कहा है। आगरा में पूर्व में आतंकी पकड़े जा चुके हैं।
कई बार आईएसआई के जासूस ताजमहल की रेकी करके जा चुके हैं। कई साल पहले आईएम के दो आतंकी आगरा में पकड़े गए थे। दिल्ली में आईएस का मॉड्यूल पकड़े जाने के बाद कई बिंदु पर सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना किया गया है।
एक तो सिमी से पूर्व में जुड़े रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सिमी की स्थापना अलीगढ़ में हुई थी। इसमें आगरा के कई लोग सक्रिय रह चुके हैं। दूसरा पूर्व में आईएसआई गतिविधियों में पकड़े जा चुके लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी है।

देखना है कि वे जेल में है या बाहर। अगर बाहर हैं तो क्या कर रहे हैं। तीसरा सिमी के पूर्व में सक्रिय रहे सदस्यों के बारे में पता लगाना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल पर नए वर्ष के आखिर में भीड़ ज्यादा रहती है। इस कारण अतिरिक्त सुरक्षा बंदोबस्त किए जाते हैं। अब अलर्ट के बाद और ध्यान दिया जा रहा है।
अभी भी रह रहे अवैध बंग्लादेशी
ताजनगरी में अभी बड़ी संख्या में बंग्लादेशी रह रहे हैं। इनके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है। पिछले दिनों रुनकता से दो बांग्लादेशी पकड़े भी गए थे। इसके बाद पुलिस ने और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश नहीं की ।