फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security check at Arjun Nagar Gate then entry into airport facilities will increase

Agra Airport: अर्जुन नगर गेट पर सुरक्षा जांच, फिर होगा एयरपोर्ट में प्रवेश; बढ़ेंगी ये सुविधाएं

Fri, 23 Jun 2023 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 09:47 AM IST
सार

श्रम विभाग की होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस को लेकर एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। अर्जुन नगर गेट पर सुरक्षा जांच, वेटिंग लाउंज शुरू हो सकता है।
 

विज्ञापन
Security check at Arjun Nagar Gate then entry into airport facilities will increase
स्पाइस जेट का विमान। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में इस माह के अंत तक आगरा एयरपोर्ट में कई सुविधाओं को शुरू किया जाएगा। चार्टर्ड फ्लाइट भी अधिक संख्या में आने की उम्मीद है। इससे अर्जुन नगर गेट पर सुरक्षा जांच, वेटिंग लाउंज शुरू हो सकता है। सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात में एयरपोर्ट डायरेक्टर नीरज श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


श्रम विभाग की एक राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस आगरा में होने जा रही है। इसके लिए एयरपोर्ट पर सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल एन्क्लेव में कोई प्रीपेड टैक्सी या रेंटल कार सेवा शुरू कराने का प्रयास चल रहा है। सोसाइटी सचिव अनिल शर्मा ने कहा किअकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी को विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आगरा सिविल एयरपोर्ट पर अराइवल और ई -वीजा की सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल मे शिरोमणि सिंह, राजीव सक्सेना, असलम सलीमी और अनिल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed