{"_id":"61252d5b8ebc3e79fc75d83c","slug":"secondary-teachers-will-sit-on-dios-office-today-will-submit-memorandum-kasganj-news-agr504859925","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक आज देंगे डीआईओएस कार्यालय पर धरना, सौपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक आज देंगे डीआईओएस कार्यालय पर धरना, सौपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षकों का आठ घंटे विद्यालयों को संचालित किए जाने विरोध जारी है। शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शिक्षक बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 12 बजे से धरना देंगे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौपेंगे।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालयों को आठ घंटे खोले जाने का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते शिक्षकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। शिक्षकों से आठ घंटे का काम न लिया जाए। शिक्षक पहले की तरह एक पाली में ही स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि एक पाली में ही पूरी क्षमता से स्कूलों को खोला जाए। शिक्षकों से मजदूरों की तरह आठ घंटे काम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को धरना कार्यक्रम में शिक्षक शामिल हों।
काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में जिला मंत्री प्रेमपाल कुशवाह, हरीसिंह, बृजेश राठौर, गोपाल राघव, रविप्रकाश दुबे, हरिकिशोर मिश्रा, विनोद रावत, सत्यनारायण, राघवेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष देवी सिंह, वीरेंद्र पाठक, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामेश्वर दयाल, राजेंद्र सिंह, एचएस निमेश आदि शामिल रहे।