फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Secondary teachers will sit on DIOS office today, will submit memorandum

माध्यमिक शिक्षक आज देंगे डीआईओएस कार्यालय पर धरना, सौपेंगे ज्ञापन

Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers will sit on DIOS office today, will submit memorandum
कासगंज। माध्यमिक शिक्षकों का आठ घंटे विद्यालयों को संचालित किए जाने विरोध जारी है। शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। शिक्षक बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 12 बजे से धरना देंगे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौपेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कहा कि विद्यालयों को आठ घंटे खोले जाने का शिक्षक विरोध कर रहे हैं। विरोध के चलते शिक्षकों के द्वारा काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। शिक्षकों से आठ घंटे का काम न लिया जाए। शिक्षक पहले की तरह एक पाली में ही स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि एक पाली में ही पूरी क्षमता से स्कूलों को खोला जाए। शिक्षकों से मजदूरों की तरह आठ घंटे काम नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त को धरना कार्यक्रम में शिक्षक शामिल हों।
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में जिला मंत्री प्रेमपाल कुशवाह, हरीसिंह, बृजेश राठौर, गोपाल राघव, रविप्रकाश दुबे, हरिकिशोर मिश्रा, विनोद रावत, सत्यनारायण, राघवेंद्र, पूर्व जिलाध्यक्ष देवी सिंह, वीरेंद्र पाठक, सत्यप्रकाश मिश्रा, रामेश्वर दयाल, राजेंद्र सिंह, एचएस निमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed