{"_id":"60c1c12c8bfc927a856c7a97","slug":"second-wave-of-covid-heavey-on-youth-35-death-in-age-of-30-to-40-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना दूसरी लहर: युवाओं पर भारी पड़ा संक्रमण, 30 से 40 उम्र के 35 मरीजों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना दूसरी लहर: युवाओं पर भारी पड़ा संक्रमण, 30 से 40 उम्र के 35 मरीजों की हुई मौत
Thu, 10 Jun 2021 01:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:07 PM IST
सार
एसएन के डेटा प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि पहली लहर में 12 महीने में एसएन में आगरा समेत अन्य जिलों के करीब 180 मरीजों की मौत हुई, दूसरी लहर में 50 दिन में ही 229 ने दम तोड़ा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराने पहुंची युवती का सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की पहली लहर बुजुर्गों और दूसरी लहर युवाओं पर भारी पड़ी। दूसरी लहर में 30 से 40 साल के 35 लोगों की मौत हुई। पहली लहर में यह संख्या लगभग 14 थी। चिकित्सक बताते हैं कि पहली लहर में अनियंत्रित मधुमेह-सांस रोग तो दूसरी लहर में फेफड़ों में संक्रमण मौत की वजह बने।
एसएन के डेटा प्रभारी डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि पहली लहर में 12 महीने में एसएन में आगरा समेत अन्य जिलों के करीब 180 मरीजों की मौत हुई, दूसरी लहर में 50 दिन में ही 229 ने दम तोड़ा।
पहली लहर में मृतकों में 30 से 50 साल के लोग कम रहे। इनका औसत 19 प्रतिशत रहा, दूसरी लहर में इस उम्र के 42 फीसदी से अधिक की मौत हुई है। बुजुर्गों की बात करें तो पहली लहर में 60 साल से अधिक उम्र के मरीजों की मौत की दर 21 फीसदी और दूसरी लहर में 52 प्रतिशत और 35 फीसदी रही।

पहली लहर में मधुमेह-सांस रोग, दूसरी में फेफड़ों खराब होने से हुई मौत
वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. जीवी सिंह ने बताया कि पहली लहर में अनियंत्रित मधुमेह, सांस रोग की वजह से जान गईं तो दूसरी लहर में मौत की मुख्य वजह फेफड़े खराब होना था। दूसरी लहर में वायरस ऐसा खतरनाक था कि युवा और स्वस्थ लोगों के फेफड़े बुरी तरह से संक्रमित कर दिए थे।
उम्र पहली लहर:(प्रतिशत में) दूसरी लहर
31-40 6.30 15.28
41-50 13 16.15
51-60 19 26.63
61-70 31 18.77
71-80 18 15.28
81 से अधिक 3.60 2.62
दूसरी लहर में दिल्ली-मुंबई की यात्रा से बढ़ा संक्रमण
- इन पांच कॉलोनियों में देश-विदेेश की यात्रा करने से संक्रमण बढ़ा। पहली लहर में विदेश यात्रा करने से इन क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ा था। दूसरी लहर में दिल्ली-मुंबई आने-जाने वालों से इन क्षेत्रों में संक्रमण के मरीज बढ़े थे।
आगरा कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विभाग के लिए सिरदर्द बनी पांच कॉलोनियां, नहीं थम रहा संक्रमण, मिल रहे मरीज