फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second marriage in 24 hours: groom refused to take seven rounds then did such a thing everyone stunned

24 घंटे में दूसरी शादी: दूल्हे ने ऐन वक्त पर किया सात फेरे लेने से मना, फिर किया ऐसा काम... सभी रह गए दंग

Fri, 12 Jul 2024 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान किसी ने दुल्हन के अश्लील फोटो फेंक दिए। इस बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। 
 

विज्ञापन
Second marriage in 24 hours: groom refused to take seven rounds then did such a thing everyone stunned
दूल्हा - फोटो : istock

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में डीजे पर डांस के दौरान दुल्हन के अश्लील फोटो फेंकने के बाद रिश्ता टूट गया था। पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। रिश्ता टूटने के महज 24 घंटे बाद ही दूल्हे ने दूसरी जगह शादी रचा ली।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव खरगपुर, अरसारा में कुरावली के ललूपुर से आई बरात में शामिल लोग बुधवार रात डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान किसी ने दुल्हन के अश्लील फोटो डीजे पर फेंक दिए थे। जिन्हें देख दुल्हन और दूल्हे पक्ष में विवाद हो गया। दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया था। पंचायत हुई तो दोनों पक्ष ने एक दूसरे का सामान लौटा दिया था। दूल्हा बिना दुल्हन ही वापस चला गया था। इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष शांत बैठ गया लेकिन दूल्हे पक्ष ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को दूल्हा ने दूसरी दुल्हन संग सात फेरे लिए और विदा कर कर घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो घटना की पृष्ठभूमि गांव में ही प्रेम प्रसंग मुख्य कारण है। जिसमे एक वर्ष पूर्व एक विवाहित युवक जिसकी शादी हो चुकी थी पत्नी से मुकदमा चल रहा था। युवक व युवती के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर युवक को धमकी दी गई थी। जिसके चलते युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मृतक युवक के किसी परिजन या परिचित ने मौके का फायदा उठाते हुए अश्लील फोटो फेंक कर युवती की शादी तुड़वा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed