फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   searching for missing student in Yamuna police found her in Agra

UP: जिस लापता छात्रा को यमुना में तलाशत रहे गोताखोर, पुलिस को वो आगरा में मिली; कुछ भी नहीं बताया

Sat, 18 May 2024 07:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 07:06 PM IST
सार

यमुना पुल पर साइकिल और चप्पल मिलने से छात्रा के यमुना में छलांग लगाने की आशंका जताई थी। इसके बाद गोताखारों ने यमुना में उसकी तलाश शुरू कर दी। ये छात्रा आगरा में पुलिस को घूमती हुई मिली। 
 

विज्ञापन
searching for missing student in Yamuna police found her in Agra
यमुना नदी - फोटो : samvad

विस्तार

आगरा के पिनाहट कस्बा के थाना पिढौरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव उमरायपुरा रामनरी की एक छात्रा युवती घर से साइकिल द्वारा खेत पर जाने के लिए निकली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की साइकिल और चप्पल यमुना नदी पुल पर फिरोजाबाद सीमा में रखे हुए मिले जिस युवती के यमुना नदी में छलांग लगाने की आशंका को लेकर पीएसी गोताखोरों की टीम ने नदी में सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। देर शाम तक टीम छात्रा को यमुना नदी में खोजती रही मगर कुछ प्राप्त नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस ने रात के समय छात्रा को आगरा से बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

सविता कुमारी पुत्री बंटू उम्र करीब 17 वर्ष निवासी गांव उमरायपुरा रामनरी थाना पिढौरा परिजनों के मुताबिक बुधवार को दोपहर छात्रा घर से साइकिल लेकर सामान लेने की कह कर गई थी। मगर वह दोपहर बाद तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई चारों तरफ खोजबीन की मगर कोई अता-पता नहीं चल सका। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हुई युवती के भाई ने परिजनों को बताया कि वह किसी से फोन पर बात कर रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार के लोग उसे तलाशते हुए यमुना नदी के बलाई घाट पहुंचे। यहां पुल पर युवती की साइकिल और चप्पलें रखी हुईं मिलीं। परिजनों ने यमुना नदी में युवती के छलांग लगाने की आशंका को लेकर मामले में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और पीएसी गोताखोरों की टीम को बुलाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया। गोताखोरों की टीम पहुंच गई, मगर शाम को अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन नहीं चल सका।

 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पीएसी के गोताखोरों ने यमुना नदी में मोटर वोट द्वारा युवती का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कई घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद युवती का कोई अता पता नहीं चल सका है। रात के समय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छात्रा को आगरा से सुरक्षित बरामद कर लिया। शुक्रवार को युवती का मेडिकल कराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed