फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Search for the person who set fire to the tempo

Agra News: टेंपो में आग लगाने वाले की तलाश

Sat, 04 Mar 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Search for the person who set fire to the tempo
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव परोंंखा में एक टेंपो में आग लगाने वाले आरोपी का पुलिस तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। बृहस्पतिवार की रात किशनी के गांव नगला तारा निवासी विपिन कुमार परोंखा निवासी रजत बैस को गांव छोडने गया था। किराया मांगने से गुस्साए आरोपी रजत ने टेंपो को आग के हवाले कर दिया था, वहीं विपिन को पीटने के बाद भगा दिया था। आगजनी की उक्त घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार त्यागी ने बताया कि दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-----
बाइक से गिरकर महिला हुई घायल
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में यादव नगर के पास शुक्रवार की देर शाम एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराने के बाद परिजन घर ले गए। कन्नौज की रहने वाली सुमित्रा देवी अपने बेटे सुमित के साथ किशनी अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। देर शाम वापस लौटते समय कुसमरा क्षेत्र में बाइक से गिरकर घायल हो गईं। पुत्र ने एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। इसके बाद मां को लेकर चला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed