फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sealed the two rooms of the Danghati Mandir Govardhan in Mathura

मथुरा: गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर के खजाने पर लगी सील, कंप्यूटर कक्ष भी बंद

Sat, 08 Jun 2019 07:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Sealed the two rooms of the Danghati Mandir Govardhan in Mathura
गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर के खजाने को शनिवार की दोपहर सील कर दिया गया। कंप्यूटर कक्ष को भी बंद करा दिया गया है। जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की है। इस प्रक्रिया के दौरान मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने शुक्रवार को मंदिर के प्रबंधक रहे डालचंद चौधरी की याचिका पर मंदिर कोषागार को सील करने का आदेश दिया था। याचिका में डालचंद चौधरी का कहना था कि संबंधित कक्ष (कोषागार) में 1.5 से 2 करोड़ रुपये की धनराशि (खुले पैसे) तथा उपहार मौजूद हैं। इनकी सुरक्षा के लिए उक्त कक्ष को सील किया जाना आवश्यक है। 
विज्ञापन


न्यायालय ने इसमें संबंधित पक्ष जानने के बाद सील के आदेश दिए थे। इस पर शनिवार को अमल करते हुए एसडीएम गोवर्धन नागेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस कैलाशचंद्र पांडेय ने मंदिर परिसर में कंप्यूटर कक्ष और कोषागार को सील कर दिया। यहां पूर्व से लगे तालों पर भी सील लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषागार पर लगे सीसीटीवी कैमरे

कोर्ट के आदेश पर सील की कार्रवाई के बाद कोषागार और कंप्यूटर कक्ष पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। यहां दो आरक्षी भी लगाए हैं, जो सुरक्षा का दायित्व निभाएंगे। हालांकि मंदिर परिसर में पूर्व से ही सीसीटीवी लगे हुए हैं।

क्या है मामला
गिरिराज सेवक समिति के मंत्री रमाकांत कौशिक ने आरोप लगाया था कि दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी ने सेवा ठेका की संपूर्ण राशि बैंक खाते में जमा नहीं कर रहे हैं। पूर्ण हिसाब न मिलने पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। गोवर्धन पुलिस ने 7.44 करोड़ के गबन की रिपोर्ट दर्ज की।

मामले से जुड़ी तिथियां
- 21 मई को प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
- 25 मई को प्रबंधक के खिलाफ 7.44 करोड़ के गबन की रिपोर्ट
- 28 मई को आरोपी प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed