फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDRF busy searching for businessman

Agra News: व्यापारी की तलाश में जुटा एसडीआरएफ

Tue, 16 Jan 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
SDRF busy searching for businessman
व्यापारी की तलाश में जुटा एसडीआरएफ
विज्ञापन

-विक्रमपुर नहर में कूदे थे, नहीं लग सका पता
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र स्थित विक्रमपुर नहर में मंगलवार को राज्य आपदा प्रबंधन दल (एसडीआरएफ) की टीम ने कपड़ा व्यापारी की तलाश की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक व थाने का फोर्स मौजूद रहा। सोमवार को व्यापारी ने नहर में छलांग लगाई थी। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

कस्बा औंछा निवासी कपड़ा और बर्तन व्यवसायी राज कुमार गुप्ता (60) ने सोमवार की शाम विक्रमपुर नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए थे। सोमवार को हुई तलाश में पुलिस को कामयाबी नहीं मिल सकी। मंगलवार को व्यापारी की तलाश के लिए एसडीआरएफ आगरा की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने भी स्टीमर से काफी देर तक नहर में तलाश की। कुछ स्थानों पर कांटा डाल कर भी तलाश की जा रही है। मंगलवार को देर शाम तक चली खोजबीन के बाद भी व्यापारी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed