फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM suspends Lekhpal in bribery case in agra

Agra News: रिश्वत मांगने पर फंसे लेखपाल, एसडीएम ने किया निलंबित; अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप

Thu, 11 Jun 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 11 Jun 2026 07:58 PM IST
सार

वीडियो में लेखपाल सतेंद्र सिंह कुशवाह किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्टया इसे भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का मामला माना गया। मामले में एसडीएम ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
SDM suspends Lekhpal in bribery case in agra
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रिश्वत और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की अनदेखी के आरोप में एसडीएम सचिन राजपूत ने तहसील सदर में तैनात लेखपाल सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक शिकायतकर्ता के पैसे के लेनदेन के वायरल वीडियो और तहसीलदार सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


एक शिकायतकर्ता ने प्रशासन को एक वीडियो उपलब्ध कराया था। इस वीडियो में लेखपाल सतेंद्र सिंह कुशवाह किसी व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्टया इसे भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का मामला माना गया है। सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 का उल्लंघन मानते हुए विभागीय अनुशासनात्मक जांच भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


लेखपाल पर आरोप है कि गांव बरौली गुर्जर में बरात घर के आसपास की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने नया अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया, लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed