फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM inspected ponds in Gangsi

गांगसी में एसडीएम ने किया तालाबों का निरीक्षण

Mon, 31 May 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected ponds in Gangsi
मैनपुरी। जल संरक्षण के तहत तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर ने गांगसी में तालाबों का निरीक्षण किया। तालाबों को रजबहा से जोडने के लिए भी उन्होंने सर्वे किया।
विज्ञापन

गांगसी में तीन बड़े तालाब हैं। ये धीरे-धीरे बदहाल होते जा रहे हैं। पानी न होने के चलते ये तालाब हर साल सूख जाते हैं। सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां तालाबों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने गांव के किनारे से गुजरने वाले रजबहा का भी निरीक्षण किया। तालाबों को रजबहा से जोडने के लिए भी उन्होंने सर्वे भी किया। उन्होंने बताया कि अगर रजबहा से तालाबों को जोड़ दिया जाएगा तो यहां साल भर पानी उपलब्ध रहेगा। इसके बाद उन्होंने विधूना में भी तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो अजीत यादव व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed