फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM demolished illegal constructions in the submerged area

एसडीएम ने ध्वस्त कराए डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण

Tue, 12 Oct 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
SDM demolished illegal constructions in the submerged area
मैनपुरी। शहर में ईशन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त है। मंगलवार को एसडीएम सदर ने कार्रवाई करते हुए चांदेश्वर मंदिर के पास आधा सैकड़ा अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए। इससे डूब क्षेत्र में निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बीते साल भर से ईशन नदी के किनारे डूब क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। मंगलवार को एसडीएम सदर ऋषिराज राजस्व विभाग की टीम के साथ चांदेश्वर मंदिर के पीछे ईशन नदी के किनारे पहुंचे। यहां नदी की धारा में धड़ल्ले से प्लॉटिंग कर निर्माण शुरू कर दिए हैं। इन्हें हटाने के लिए नोटिस देने के बाद भी अब तक ये नहीं हटाए जा सके। इस पर एसडीएम ने जेसीबी मंगाकर आधा सैकड़ा के करीब अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए। इसमें नींव से लेकर बाउंड्री और टिनशेड ध्वस्त कराए। वहीं पूरा निर्माण करने वालों को चेतावनी दी है कि जल्द अगर उन्होंने डूब क्षेत्र में किए गए निर्माण नहीं हटाए तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से डूब क्षेत्र में निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed