फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM become administrator of Hajjin Sadika Begum College in Kasganj

Kasganj: एसडीएम को बनाया गया हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय का प्रशासक, कुर्की के बाद डीएम ने लिया निर्णय

Sat, 26 Nov 2022 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Nov 2022 07:40 PM IST
सार

हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय को प्रशासन ने कुर्क किया था। यह महाविद्यालय गैंगस्टर के आरोपी पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया का होने के कारण कुर्क किया गया था।

विज्ञापन
SDM become administrator of Hajjin Sadika Begum College in Kasganj
हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज की जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने भरगैन के हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय का प्रशासक पटियाली के एसडीएम को नियुक्त किया है। अब प्रशासक की देखरेख में महाविद्यालय का संचालन होगा। छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य और आगामी समय में परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।  

विज्ञापन


हज्जिन सादिका बेगम महाविद्यालय को प्रशासन ने कुर्क किया था। यह महाविद्यालय गैंगस्टर के आरोपी पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया का होने के कारण कुर्क किया गया था। पूर्व चेयरमैन की सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई थी। महाविद्यालय कुर्क होने के बाद महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षण कार्य को लेकर चिंता होने लगी। 

विज्ञापन

1498 विद्यार्थी हैं अध्ययनरत 

इस महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के 1498 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसके अलावा डीएलएड, बीटीसी के 182 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बीटीसी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जबकि 1 दिसंबर से विश्व विद्यालय के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए छात्र छात्राओं के हित में जिलाधिकारी ने पटियाली के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त करके महाविद्यालय का संचालन शुरू कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेखा-जोखा अलग रखने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महाविद्यालय के प्राचार्य को आदेशित किया है कि वह प्रशासक की नियुक्ति से लेकर कुर्की के निष्पादन की तिथि तक शिक्षण कार्य से होने वाली आय का लेखा जोखा अलग रखेंगे। महाविद्यालय खुलने की स्थिति में संपत्ति से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासक में संपत्ति के सर्वोत्तम हित में प्रबंध करने की सभी शक्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed