फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM attached property worth three crores of forty one defaulters in Agra

बड़ी कार्रवाईः तीन दर्जन से अधिक बकायेदारों की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क, खड़ी फसल के बीच लगाई गई लाल झंडी

Sun, 26 Feb 2023 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 03:59 PM IST
सार

आगरा में जिला प्रशासन ने तीन दर्जन से अधिक बकायेदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की।एसडीएम ने अन्य बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए निर्देशित किया। चेतावनी दी कि न जमा करने पर उनके खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
SDM attached property worth three crores of forty one defaulters in Agra
कुर्की की कार्रवाई करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रशासन ने सरकारी राशि बकाया वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम ने टीम के साथ मौके पर जाकर तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। खड़ी फसल के बीच लाल झंडी लगाकर जमीन कब्जे में ली गई। साथ ही घरों पर नोटिस चस्पा की गई। 

विज्ञापन


मामला खेरागढ़ तहसील क्षेत्र का है। यहां रविवार को एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने बकायेदारों की सूची बनाई। इस सूचना में शामिल क्षेत्र के 41 लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की। इस मौके पर नायब तहसीलदार अभिषेक, रजनीश रंधावा और विनोद कुमार तथा संग्रह अमीन लज्जाराम, जंडैल सिंह नेत्रपाल, पप्पू सिंह सहित लेखपाल अजय कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

41 बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई

इस दौरान बिजली, स्टांप व बैंक सहित अन्य 41 बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने तीन करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों की कुर्की की। इसमें मकान, दुकान व जमीन शामिल हैं। खेत पर लाल झंडी लगाकर उन्हें चिन्हित किया गया। वहीं घर व दुकानों पर नोटिस चस्पा करके उन्हें चिन्हित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भूमि पर न ऋण ले सकेंगे, न ही बेच सेकेंगे 

एसडीएम ने बताया कि बकायेदारों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे थे। इसके बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे थे। इस पर यह कार्रवाई की गई है। बताया कि कृषि भूमि की कुर्की का इंदराज खतौनियों में भी करा दिया गया है। ताकि, बकायेदार भूमि पर ऋण नहीं ले सके और न ही उसे बेच सके। 

नीलामी की कार्रवाई की जाएगी

कहा कि कुर्की के बाद भी बकाया जमा न करने पर इन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। एसडीएम ने अन्य बकायेदारों को भी चेतावनी दी। कहा कि वह सरकारी बकाया तत्काल जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed