फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM and CO checked the fireworks shop

Agra News: एसडीएम और सीओ ने चेक की आतिशबाजी की दुकान

Tue, 07 Oct 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO checked the fireworks shop
फोटो 13 पटियाली में आतिशबाजी की दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, सीओ संदीप वर्म
पटियाली। दिवाली पर्व नजदीक आते ही आतिशबाजी की दुकानें सजने लगीं हैं। देशी आतिशबाजी बनाने वाले कारखानों में भी कारीगर दिन-रात जुटकर बम, फुलझड़ी, अनार आदि तैयार कर रहे हैं। एसडीएम, नायब तहसीलदार और सीओ ने सोमवार को देशी आतिशबाजी तैयार करने वाले कारखानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस की जांच की। तैयार आतिशबाजी और कच्चे माल का रजिस्टर से मिलान किया। सुरक्षा के मौजूद संसाधनों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने सोमवार को नरदोली रोड पर गांव किशोरी नगरा पहुंचकर शाहिद हुसैन उर्फ छोटे के देशी आतिशबाजी बनाने वाले कारखाने का निरीक्षण किया। आतिशबाजी के लाइसेंस की जांच की। तैयार माल और कच्चे माल के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। सुरक्षा के लिए मौजूद अग्निशमन यंत्रों को चेक किया। उनमें गैस है या नहीं। सिलेंडर की एक्सपायरी डेट आदि चेक की। एसडीएम ने आतिशबाज को निर्देश दिए कि लाइसेंस के सभी मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। ज्वलनशील बारूद का बहुत ही सावधानी पूर्वक भंडारण करें। बाल्टियों में पानी और बालू को भरकर रखें। सीओ ने कहा कि कोई भी लापरवाही न बरती जाए। मानकों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed