{"_id":"64cbdfbc0f4d9bc7520e2fa6","slug":"scumbag-arrested-in-a-police-encounter-shot-in-leg-wanted-in-the-murder-of-sog-constable-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बदमाश, पैर में लगी गोली; SOG सिपाही की हत्या में था वांटेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बदमाश, पैर में लगी गोली; SOG सिपाही की हत्या में था वांटेड
Thu, 03 Aug 2023 10:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:41 PM IST
सार
साल 2013 में आगरा स्वाट टीम के सिपाही सतीश परिहार की गोली मारकर हत्या करने वाला शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बदमाश पर हत्या लूट, हत्या के प्रयास, टटलूबाजी, अवैध हथियार तस्करी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Mathura News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बरसाना में विभिन्न मुकदमों में जमानत पर चल रहे बदमाश की इलाका पुलिस व एसओजी की टीम से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल बदमाश को बरसाना सीएसची पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बदमाश पर हत्या लूट, हत्या के प्रयास, टटलूबाजी, अवैध हथियार तस्करी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 30 मई 2013 में आगरा स्वाट टीम के सिपाही सतीश परिहार को दबिश के दौरान गोली मारकर हत्या करने वाला बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब सवा सात बजे बदमाश को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। नंदगांव कांमा बार्डर पर कच्चे रास्ते में मुखबिर द्वारा इशारा करने पर एसओजी व पुलिस ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मुकदमो में जमानत पर चल रहे साहुन पुत्र रद्दार निवासी हाथिया की एसओजी टीम राकेश कुमार व कार्यवाहक थानाध्यक्ष केपी सिंह, नन्दगांव चैकी इंचार्ज सिंह राज सिंह, अरविंद पौनिया की मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिए। जवाबी कार्रवाई में बदमाश साहुन पुत्र रुद्दार निवासी हाथिया के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक बाइक, 315 बोर का तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
घायल बदमाश को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बरसाना में भर्ती कराया गया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज ने केपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी की सतीश परिहार हत्याकांड और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश किसी घटना को करने के फिराक में था। उसको कांमा बार्डर पर रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिए और वहां से भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।