{"_id":"60e0987e8ebc3ec76d4ce501","slug":"scuffle-with-policemen-during-checking-in-bewar-mainpuri-news-agr4983012151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवर में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। थाना पुलिस ने शुक्रवार रात नवीगंज स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सीज कर दी। इसी बात से गुस्साए बाइक सवार युवक व उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई और गाली गलौज की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना पुलिस शुक्रवार की रात चौकी नवीगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक युवक मार्ग से गुजरा, वह कान में ईयर फोन लगाए था। उसने मास्क व हेल्मेट भी नहीं लगाया था। पुलिस के रोकने पर वह कोई कागजात आदि भी नहीं दिखा सका। इसके चलते एसआई आदेश भारद्वाज ने बाइक को सीज कर दिया। इस बात पर बाइक सवार प्रांशू प्रताप सिंह निवासी नवीगंज ने भाई अवनीश प्रताप और अमित चौहान निवासी जासमई को बुला लिया।
तीनों युवकों ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज करते हुए हाथपाई शुरू कर दी। आरोपियों ने सीज की गई बाइक को भी छुड़ाने की कोशिश की। तभी लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, उसके दो साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
इसके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर
आदेश भारद्वाज की ओर से अजय प्रताप, प्रांशू प्रताप और अमित चौहान के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
----
दरोगा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
-विजय गौतम, प्रभारी निरीक्षक