फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scuffle with Daraga, who is taking Divyang in a private car

दिव्यांग को निजी कार में ले जा रहे दरोगा से हाथापाई

Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with Daraga, who is taking Divyang in a private car
औंछा, मैनपुरी। एक महिला को साथ ले जाने का आरोपी जब गांव में दिखा तो पीड़िता के परिजन आक्रोशित हो उठे। आरोपी की पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर मौके पर पहुंचे दरोगा ने पीड़िता के दिव्यांग ससुर को निजी गाड़ी में खींचकर बैठाने से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने दरोगा से अभद्रता और हाथापाई कर दी, इससे उनकी वर्दी भी फट गई। पुलिस से अभद्रता की बात पर थाना पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी को कन्नौज के माधौनगर निवासी सूरज साथ ले गया था। पति की ओर से थाने में शिकायत देकर जेवर आदि ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने महिला को बरनाहल क्षेत्र से बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे दरोगा ने अपने एक खास व्यक्ति की सुपुदर्गी में दे दिया। इधर आरोपी को मंगलवार को गांव में देख पीड़ित के परिजन आक्रोशित हो गए। उसे घेर कर पिटाई कर दी। उस से जेवर वापस मांगने लगे। सूचना पर दरोगा मनोज पोनिया पहुंचे और महिला के दिव्यांग ससुर को खींच कर निजी गाड़ी में डाल लिया। दरोगा की कार्यशैली से ग्रामीण भड़क गए और उनके साथ हाथापाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस गई थी। हाथापाई और वर्दी फाड़े जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed