फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scuffle between EO and BJP leader

ईओ और भाजपा नेता के बीच हाथापाई

Fri, 27 May 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between EO and BJP leader
किरावली/अछनेरा। नगर पालिका परिषद की ओर से निर्माणाधीन कान्हा गोशाला में सोशल मीडिया पर घटिया निर्माण की पोस्ट डाले जाने पर जांच के लिए पहुंचे अधिशासी अधिकारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष के बीच नोकझोंक और हाथापाई हो गई। घटना की जानकारी होने पर भाजपा के पदाधिकारी भी किरावली थाने पहुंच गए। यहां दोपहर भर हंगामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

अछनेरा-रायभा मार्ग पर नगर पालिका परिषद गोशाला का निर्माण करा रही है। दो तीन दिन से सोशल मीडिया पर घटिया निर्माण की पोस्ट डाली जा रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे ईओ अरविंद पांडेय और जेई निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंचे थे। यहां ठेकेदारों ने उन्हें बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डाली जा रही है। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंघल द्वारा उकसाने पर पोस्ट डाले जाने का आरोप लगाया। इसी दरम्यान मनीष सिंघल भी वहां पहुंच गए। उनका ईओ से विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। सिंघल ने ईओ पर हाथापाई करने का आरोप लगाया। वह थाने में तहरीर देने पहुंचे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर डॉ. रामेश्वर सिंह, सोनू चौधरी, संतोष कटारा, यशपाल राणा, शिवकुमार, पवन इंदौलिया, हरिओम रावत, चेयरमैन अशोक अग्रवाल आदि भी थाने पहुंच गए। जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह भी थाने पहुंचे। यहां दोपहर भर हंगामे के बाद भाजपा नेता ने तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ की ओर से भी तहरीर दी गई। बाद में जिलाधिकारी से मोबाइल पर वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिलाध्यक्ष कुशवाह ने बताया कि दोनों में गलतफहमी को लेकर नोकझोंक हुई थी। बाद में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed