{"_id":"60081ff88ebc3e2eef742b72","slug":"scoute-reached-to-goal-by-symbols-mainpuri-news-agr477190114","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्हों के सहारे लक्ष्य तक पहुंची गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्हों के सहारे लक्ष्य तक पहुंची गाइड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के तीसरे दिन बीएड प्रशिक्षुओं को खोज चिह्नों के सहारे लक्ष्य तक पहुंचने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने चांदेश्वर मंदिर का भ्रमण भी किया।
प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षक रामपाल गिरि ने अलग-अलग टोलियों में विभाजित किया। एक टोली के पीछे दूसरी टोली को कुछ अंतराल के बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों के भ्रमण के लिए भेजा। पहली टोली जिस रास्ते से होकर गई उस रास्ते पर खोज चिन्ह छोड़ते हुए गई। पीछे आने वाली टोली भी खोज चिन्हों के सहारे उनका पीछा करते हुए निर्धारित लक्ष्य चांदेश्वर मंदिर पर पहुंची।
हाइक पर जाने से पहले प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी दी। मंदिर में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुमन चौहान ने प्रशिक्षणार्थियों को हाइक चिन्हों के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राचार्या डॉ. शैफाली यादव ने कहा कि स्काउट गाइड के लिए हाइक की जानकारी जरूरी है। शिविर संचालिका डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि गाइड समाज के लिए एक सच्चे प्रहरी के रूप में काम करती हैं। इस अवसर पर सविता, रंजना श्रीवास्तव, रेखा, प्रीती सिंह, शिखा, निधि, आशीष मिश्रा आदि का भी सहयोग रहा।