{"_id":"612f707a8ebc3eb62314df07","slug":"scorched-body-of-youth-found-mainpuri-news-agr505881592","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का झुलसा हुआ शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का झुलसा हुआ शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। गांव रतिभानपुर के पास एक खेत में बुधवार सुबह एक युवक का झुलसा हुआ शव मिला। उसकी शिनाख्त सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी प्लंबर अंकित के रूप में हुई। परिजनों ने साढू पर हत्या का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी 23 वर्षीय अंकित कुमार प्लंबर था। करीब डेढ़ साल से वह पत्नी के साथ किराए का मकान लेकर दन्नाहार के गांव मरौली में रह रहा था। वहां अपने साढू रनवीर के साथ काम करता था। दो दिन पूर्व अंकित की पत्नी ने ससुरालीजनों को फोन कर बताया कि पति दो दिन से घर नहीं आए। इस बात का पता लगते ही परिजन तलाश में जुट गए। बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि अंकित का शव थाना क्षेत्र के गांव रतिभानपुर के पास एक खेत में पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने शिनाख्त की, अंकित का शरीर झुलसा हुआ था, परिजनों ने बताया वह अपने साढ़ू के साथ रहकर ही काम करता था। साढू पर ही मार डालने के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ लोगों ने हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से मौत की बात भी कही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।