फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scooty rider fell into open drain in Agra people saved his life

Agra: खुले नाले में गिरा स्कूटी सवार, लोगों ने निकाला बाहर; 10 दिन में हो चुके आठ हादसे... चार की जा चुकी जान

Tue, 19 Dec 2023 12:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

आगरा में खुले नाले में स्कूटी सवार गिर गया। लोगों ने बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। शहर में 10 दिन में आठ हादसे हो चुके हैं। अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
Scooty rider fell into open drain in Agra people saved his life
Agra: खुले नाले में गिरा स्कूटी सवार, लोगों ने निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सेंट जोंस कॉलेज चौराहे के पास खुले पड़े नाले में सोमवार दोपहर बेसनबस्ती निवासी उवैश स्कूटी के साथ गिर गया। लोहामंडी की ओर जा रहे उवैश नाले के किनारे से स्कूटी लेकर निकल रहे थे कि ऑटो के सटकर निकलने से डगमगा गए और स्कूटी समेत गहरे नाले में गिर पड़े। 

विज्ञापन


क्षेत्र के दुकानदार चंद्रभान ने उन्हें तुरंत ही दौड़कर नाले से बाहर निकाला। नाले से जैसे तैसे बाहर निकले उवैश के हाथ पैर में चोट भी आई है। बाद में स्थानीय दुकानदारों की मदद से स्कूटी को भी बाहर निकाला गया। तब उसकी जान बच सकी। 

विज्ञापन

10 दिन में हो चुके आठ हादसे

धनौली में मुल्ला की प्याऊ के पास बारात देखने गई दो बच्चियों की नाले में गिरने से हुई मौत के बाद नाले में गिरने की घटनाओं में एकाएक इजाफा हुआ है। 10 दिनों के अंदर नाले में गिरने के 8 हादसे हो चुके हैं, जिनमें दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग चोटिल हो चुके हैं और लोगों की मदद से बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में खुले पड़े नालों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ताजनगरी, फतेहाबाद रोड, लोहामंंडी, खतैना, राजपुर चुंगी, धनौली, दयालबाग समेत जगहों पर खुले नालों में वाहनों के भी गिरने से लोग घायल हुए हैं। इन नालों को लोहे के जाल से कवर कराने की मांग क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed