फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scooty and horse fall in Damage road

सड़क पर गड्ढे में गिरी स्कूटी और घोड़ी

Tue, 13 Jul 2021 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Scooty and horse fall in Damage road
आगरा। लोहामंडी-बोदला रोड पर सेक्टर-4 मोड़ हनुमान मंदिर के पास सोमवार शाम को दो घंटे के अंदर गड्ढे के कारण दो हादसे हुए। सेक्टर - 4 मोड़ पर टूटी हुई पुलिया के अंदर नाले में शाम 7.30 बजे पहले स्कूटी सवार युवक गिर गया, फिर रात 9.15 बजे यहां से निकल रही घोड़ी मय सवार के नीचे गिर गई। दोनों ही हादसों में सामने की दुकानों पर बैठे दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों ने दौड़कर स्कूटी सवार युवक और रात में घोड़ी सवार को निकाला। टूटी हुई पुलिया पर चार महीने से लोहे का जाल रखा हुआ था, लेकिन हाल में ही नालों की सफाई के दौरान इसे हटा लिया गया, जिससे रात को अंधेरे में स्कूटी सवार और घोड़ी सवार गिर गए। दोनों को काफी देर की मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed