फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scooter stuck in Eeco dragged 10 meters young businessman kept struggling before death

Agra: ईको में फंसा स्कूटर 10 मीटर घिसटा, मौत से पहले छटपटाते रहे युवा कारोबारी...हादसा देख खड़े हो गए रोंगटे

Sat, 31 Aug 2024 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 10:19 AM IST
सार

आगरा के एमजी रोड पर तेज रफ्तार ईको कार ने युवा कारोबारी की जान ले ली। टक्कर लगते ही स्कूटर कार में फंस गया। युवा कारोबारी 10 मीटर तक घिसटते चले गए। ये मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। 

 

विज्ञापन
Scooter stuck in Eeco dragged 10 meters young businessman kept struggling before death
कोरोबारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के सामने बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवा सराफा कारोबारी साैरभ चाैपड़ा (37) की दर्दनाक माैत हो गई। पुलिस ने बताया कि ईको गाड़ी 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर दौड़ रही थी। टक्कर से स्कूटर कार के अगले हिस्से में फंस गया। सराफ 10 मीटर तक घिसटते रहे। 
विज्ञापन




 

60 की रफ्तार से दाैड़ रही थी ईको
एमजी रोड पर दिन में ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। इस कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है। मगर, रात में ट्रैफिक कम होने पर वाहनों की रफ्तार बढ़ जाती है। पुलिस भी नहीं होती है। इस वजह से हादसे होते हैं। पूर्व में भी लोगों की जान जा चुकी है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी ने बताया कि जिस ईको से हादसा हुआ, वह 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दाैड़ रही थी। इस वजह से ही वह मोड़ पर रुकी नहीं। उसे सामने से आते कारोबारी का स्कूटर नहीं नजर आया। घटनास्थल पर एक मॉडल शॉप हैं। हालांकि उसका कैमरा घटना की तरफ नहीं था। वहीं स्मार्ट सिटी के कैमरों को पुलिस देख रही है, जिससे ईको की सही रफ्तार का पता किया जा सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में उड़ा रफ्तार पर कार्रवाई का आदेश
पिछले दिनों एमजी रोड पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक से वाहन दाैड़ाने वाले चालकों के चालान काटने की योजना बनाई गई थी। स्मार्ट सिटी के कैमरों को अपग्रेड किया गया था। एक चाैराहे से दूसरे चाैराहे पर पहुंचने वाले वाहनों की निगरानी की जानी थी। रात में 11 बजे के बाद नो एंट्री खुल जाती है। इससे पहले ही रास्ता खाली होने की वजह से वाहन दाैड़ने लगते हैं। चालान काटने का आदेश सिर्फ कागजी ही रह गया।


 
विज्ञापन

सराफ बाजार में शोक की लहर
सराफ साैरभ चाैपड़ा की माैत से सराफा बाजार में शोक की लहर दाैड़ गई। रात में ही परिवार को सांत्वना देने के लिए व्यापारी पहुंचने लगे थे। शुक्रवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और सराफ पोस्टमार्टमगृह भी पहुंचे। बाजार भी नहीं खुला। व्यापारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी शोक संवेदना व्यक्त की गईं। पुलिस ने दोपहर में 2 बजे पोस्टमार्टम कराया।


 

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक कारोबारी साैरभ के घर में पत्नी रितिका के साथ 6 और 3 साल की दो बेटियां हैं। पति की माैत से पत्नी का हाल बेहाल है। बेटियां भी पिता को बार-बार याद कर रही हैं। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे हैं। बड़े भाई गाैरव और पिता भी फर्म चलाते हैं। शुक्रवार शाम को शव घर पहुंचते ही जैसे घर में कोहराम मच गया। परिजन के विलाप से हर आंख नम हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed