फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scooter caught fire due to sanitizer in agra

आगरा: डिकी में रखे सैनिटाइजर से स्कूटर में लगी आग, दहशत में आए लोग

Sat, 06 Jun 2020 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 10:01 AM IST
सार

  • शहर के संजय प्लेस में बैंक के बाहर की घटना, दहशत में आए लोग, स्कूटर का इंजन गर्म होने से भड़की आग 

विज्ञापन
scooter caught fire due to sanitizer in agra
स्कूटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस में एक कारोबारी के एक्टिवा स्कूटर की डिकी में सैनिटाइजर रखा होने के कारण आग लग गई। कुछ ही देर में एक्टिवा धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर आसपास से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। आग से एक्टिवा पूरी तरह से जल गया। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। बोदला निवासी पियूष की शाह मार्केट में मोबाइल शॉप है। वह रिश्तेदार के स्कूटर से शाह मार्केट आ रहे थे। संजय प्लेस में यश बैंक के सामने एटीएम से रुपये निकालने के लिए रुक गए। 
विज्ञापन



सड़क किनारे खड़ा था स्कूटर

उन्होंने सड़क किनारे स्कूटर को खड़ा कर दिया। इसके बाद एटीएम से रुपये निकालने चले गए। कुछ ही देर में स्कूटर से लपटें निकलने लगीं। आग लगता देखकर पीयूष आ गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। कुछ लोगों ने पानी डाला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बैंक और दुकानों में रखे फायर एस्टिंगुशर लेकर आए। तब कहीं आग बुझ सकी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पियूष ने पुलिस को बताया कि स्कूटर रिश्तेदार का था। डिकी में एक-एक लीटर वाली सैनिटाइजर की दो बोतलें रखी थीं। इसी से आग भड़की। 

डिकी में नहीं रखना चाहिए सैनिटाइजर 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उन्होंने इंजीनियर से बात की थी। इंजीनियर ने बताया कि स्कूटर की डिकी स्कूटर की सीट के नीचे होती है। उसी के नीचे स्कूटर का इंजन होता है। स्कूटर जब चलता है तो इंजन गर्म हो जाता है। डिकी में गर्मी पहुंचती है। 

संभवत: सैनिटाइजर की बोतल से सैनिटाइजर निकल रहा होगा। गरमी से बोतल की प्लास्टिक पिघल गई। कई सैनिटाइजर में एल्कोहल की मात्रा 70 प्रतिशत से अधिक होती है। इस वजह से आग भड़क गई। सैनिटाइजर ज्वलनशील होता है। इसकी बोतल को स्कूटर की डिकी में नहीं रखना चाहिए।


राहत: आगरा के जिला अस्पताल में अब 30 मिनट में होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed