{"_id":"66f4c244ae99154e090332f6","slug":"scientists-will-teach-policemen-police-stations-how-to-behave-with-children-in-agra-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुलिसकर्मियों को बच्चों से व्यवहार का तरीका सिखाएंगे विज्ञानी, मौजूद रहेंगे बाल कल्याण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुलिसकर्मियों को बच्चों से व्यवहार का तरीका सिखाएंगे विज्ञानी, मौजूद रहेंगे बाल कल्याण अधिकारी
Thu, 26 Sep 2024 07:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:39 AM IST
सार
ताजनगरी में विज्ञानी पुलिसकर्मियों को बच्चों से व्यवहार का तरीका सिखाएंगे थानों में बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
up police
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में 1 जनवरी से 25 सितंबर तक पॉक्सो एक्ट के 400 से अधिक मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं। अधिकांश मामलों में बच्चों के साथ गलत करने वाला कोई जानकार ही है। पीड़ित बच्चे अपनी बात पुलिस के सामने बेहिचक रख सकें इसके लिए पुलिसकर्मियों को बच्चों से व्यवहार का तरीका सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
27 सितंबर को बिहेवियर साइंटिस्ट कार्यशाला होगी। इसमें थाने के बाल कल्याण अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि बच्चों से बात करने के लिए उन्हें समझना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को बच्चों के मामले में क्या करना चाहिए। उनसे किस तरह का व्यवहार करना चाहिए, इसकी जानकारी शुक्रवार को बिहेवियर साइंटिस्ट डॉ. नवीन गुप्ता से दिलाई जाएगी।
विज्ञापन