फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   science exhibition,inspire award yojna,inspire award,inspire award 2020-21

अधर में शिक्षा व्यवस्था- इंस्पायर अवार्ड योजना के लिए 16 विद्यालयों से साइंस स्ट्रीम के सिर्फ 43 छात्रों का ही चयन

Thu, 07 Oct 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
science exhibition,inspire award yojna,inspire award,inspire award 2020-21
कासगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का लाभ विज्ञान के विद्यार्थियों को लाभ दिलाने में विद्यालयों के द्वारा लापरवाही की जा रही है। बृहस्पतिवार तक 16 विद्यालयों के 43 विद्यार्थियों का ही पंजीकरण हो सका है। इस योजना में विज्ञान के प्रोजेक्ट व मॉडल बनाने के लिए सरकार द्वारा 10,000 रुपये की मदद दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञान के प्रति छात्र छात्राओं की रुचि बढ़ाने के लिए एवं उनमें क्रियात्मक ज्ञान देने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संचालित है। जिसमें विज्ञान के छात्र छात्राओं को प्रोजेक्ट व मॉडल बनाने के लिए शासन के द्वारा मदद दी जाती है। योजना में ऑन लाइन पंजीकरण 15 अक्तूबर से पोर्टल आवेदन किए जा सकते हैं। योजना के अंतर्गत राजकीय, शासकीय, अशासकीय एवं सहायता प्राप्तए वित्त विहीन, सीबीएसई, बेसिक शिक्षा के अंतर्गत मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं का पंजीकरण हो सकता है।
विज्ञापन

15 अक्तूबर तक हो सकेगा पंजीकरण
इस महत्वाकांक्षी योजना का सतत अनुश्रवण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया जाता है। योजना में चयनित विद्यार्थियों को 10000 रुपये मिलते हैं। जिससे वह प्रोजेक्ट एवं मॉडल तैयार कर सकते हैं। - जयंत गुप्ता, प्रभारी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर पंजीकरण कराएं
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक लापरवाही न बरतें। अपने विद्यालय से कम से कम पांच मेधावी छात्र छात्राओं का वेब पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed