फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   science exhibition in Mainpuri

मैनपुरी में जनपदीय प्रदर्शनी में शिवम और अनुराग ने पाया प्रथम स्थान

Fri, 29 Jan 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
science exhibition in Mainpuri
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज के शिवम ने प्रथम स्थान पाया। जूनियर वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान के अनुराग चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के सीनियिर वर्ग में 15 और जूनियर वर्ग में 22 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के छात्र शिवम ने प्रथम, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की खुशबू ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान के अनुराग चौहान प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी की निकेता यादव द्वितीय और वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती की छात्रा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग में पांच-पांच छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सीडीओ ईशा प्रिया ने किया। आरबीएल शाक्य, जगजीवन राम, अर्चना राजपूत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एसडीएम ऋषिराज, प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, सुमन यादव, नाजर सिंह यादव, एसएस चौहान, सुरेश कुमार, आरसी यादव, संतोष शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed