फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School van driver made school children sit on CNG cylinders police issue challan in Agra

Agra: मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़, वैन चालक ने स्कूली बच्चों को सिलिंडर पर बैठाया, पुलिस ने किया चालान

Sat, 12 Nov 2022 03:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Nov 2022 03:29 PM IST
सार

खेरागढ़ में शनिवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूल वैन को पकड़ लिया। चालक वैन में लगे सीएनजी सिलिंडर पर बच्चों को बैठाकर स्कूल ले जा रहा था।  

विज्ञापन
School van driver made school children sit on CNG cylinders police issue challan in Agra
वैन में लगे सिलिंडर पर बैठे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा मानकों की अनदेखी से मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। सीएनजी किट लगे स्कूल वाहनों को ओवर लोडिंग कर दौड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ स्कूल वाहनों में सीटें भी पर्याप्त नहीं है। स्कूली बच्चों को वाहन में लगे सीएनजी सिलिंडर पर बैठाया जा रहा है। यह लापरवाही हादसे का सबब बन सकती है।   

विज्ञापन

वैन में लगे सिलिंडर पर बैठे थे बच्चे 

शनिवार को खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया रोड के समीप एक स्कूल वैन में लगे सिलिंडर पर बैठाकर बच्चों को स्कूल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूल वैन को पकड़ लिया। थाना खेरागढ़ पुलिस वैन का चालान करने के साथ आठ अन्य वाहनों के चालान काटे हैं। बताया जा रहा है कि खेरागढ़ क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा बिना मानक के पुराने सीएनजी वाहनों से छात्र-छात्राओं को स्कूल ले जाया जाता है। 

विज्ञापन

ये हैं सुरक्षा मानक

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल वाहन का रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, चालक के पास डीएल, चालक का पुलिस वैरिफिकेशन, वाहन में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरा व स्पीड कंट्रोलर का होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान आठ वाहनों के चालान कर 4700 रुपये समन शुल्क वसूला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed